दूसरे दिन भी सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

नक्सली ठिकानों की आशंका को लेकर चला सर्च अभियान अब तक नहीं मिली किसी प्रकार की सफलता भाकपा माअोवादी के जोनल कमांडर चिराग दा की मौत के बाद जिले की पुलिस हुई सतर्क किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई से निबटने के लिए पुलिस सक्षम बांका : बांका जिले के पश्चिमी एवं दक्षिण पश्चिमी सीमावर्ती […]
विज्ञापन
नक्सली ठिकानों की आशंका को लेकर चला सर्च अभियान
अब तक नहीं मिली किसी प्रकार की सफलता
भाकपा माअोवादी के जोनल कमांडर चिराग दा की मौत के बाद जिले की पुलिस हुई सतर्क
किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई से निबटने के लिए पुलिस सक्षम
बांका : बांका जिले के पश्चिमी एवं दक्षिण पश्चिमी सीमावर्ती नक्सल प्रभावित जंगली इलाकों में रविवार को दूसरे दिन भी सुरक्षा बलों का कांबिंग ऑपरेशन जारी रहा. इस अभियान में एसएसबी, सीआरपीएफ, एसटीएफ तथा बीएमपी के अलावा जिला पुलिस बल के प्रशिक्षित कमांडो दस्ते को लगाया गया है. अत्याधुनिक हथियारों एवं संसाधनों से लैस ये सुरक्षा दस्ते लगातार दुर्गम जंगलों में सर्च अभियान चला रहे हैं.
हालांकि इस अभियान में अब तक उन्हें किसी सफलता की खबर नहीं है. सुरक्षा बलों की खास नजर उन ठिकानों पर है जहां आम तौर पर नक्सलियों का जमावड़ा लगता है और जहां से वे अपने ऑपरेशन संचालित करते है. ऐसे ठिकानों में मुख्य रूप से बेलहर क्षेत्र के बगधसवा, बसमत्ता तथा झाझा की सीमा से लगे बनगामा क्षेत्र के जंगलों , कटोरिया से लगे सूईया हरदिया पड़हरिया एवं जिलेविया पहाडि़यों, चांदन व सिमुलतला से लगे जंगलों तथा जयपुर इलाके में सुरक्षा बल चप्पे – चप्पे की तलाशी ले रहे हैं. रविवार को दिन भर जिले भर के प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया.
उल्लेख्य है कि शुक्रवार की रात जमुई जिले के खजुरा जंगल में हुई मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर चिराग दा की हुई मौत के बाद संपूर्ण बांका जिले में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है. जिले में हाई अलर्ट की स्थिति कायम हैं. पुलिस इस घटना के बाद नक्सलियों की किसी भी जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










