जिले के कई जंगलों से हो रही वृक्षों की कटाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : बांका जिला के कई जंगलों से लकड़ी की कटाई जारी है और वन विभाग इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है. खासकर वन विभाग का स्थानीय इकाई इस काम के पीछे कही न कही सुस्ती बरत रहा है. हालांकि सरकार पर्यावरण को स्वच्छ और ग्लोबल वार्मिंग को रोकने हेतु कई […]
विज्ञापन
बांका : बांका जिला के कई जंगलों से लकड़ी की कटाई जारी है और वन विभाग इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है. खासकर वन विभाग का स्थानीय इकाई इस काम के पीछे कही न कही सुस्ती बरत रहा है. हालांकि सरकार पर्यावरण को स्वच्छ और ग्लोबल वार्मिंग को रोकने हेतु कई योजना चला कर वृक्षारोपण का कार्य कर रही है ताकि जलवायु सहित समस्त जीव प्राणी की रक्षा की जा सके. ऐसे में जंगलों से वृक्षों की कटाई होना सबों के लिए विचारणीय प्रश्न है.
क्यों काटते हैं लोग वृक्ष : ग्रामीण इलाकों में लोग वृक्ष काटकर कर घर बनाने, जलावन आदि के रूप में प्रयोग करते हैं
क्या है इसका समाधान : ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को चाहिए कि यदि वो वृक्ष काटकर जलावन आदि का प्रयोग करते हैं तो ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये. उन्हें हरहाल में यह समझ लेना चाहिए कि वो एक पेड़ की कटाई कर रहे हैं तो इसके एवज में दो पेड़ लगा दिये जायें. तब जाकर पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा.
किन जंगलों से हो रही पेड़ की कटाई : जिले के दर्जन भर जंगलों ऐसे जंगल हैं. जिसमें सरकटा, नाढ़ा पहाड़, दूरजय, सूईया, दूधघटिया, रामसरैया सहित अन्य जंगल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










