मजदूर के शव के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

Published at :01 Feb 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूर के शव के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

पत्नी के फर्द बयान को भेजा जायेगा तिलकामांझी थाना कटोरिया : भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में कॉम्पलैक्स निर्माण के दौरान करंट से मृत मजदूर शुकर दास उर्फ शंकर दास का रविवार को कटोरिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया. घटना के संबंध में मृत मजदूर की पत्नी रीता देवी ने स्थानीय पुलिस को फर्द बयान […]

विज्ञापन

पत्नी के फर्द बयान को भेजा जायेगा तिलकामांझी थाना

कटोरिया : भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में कॉम्पलैक्स निर्माण के दौरान करंट से मृत मजदूर शुकर दास उर्फ शंकर दास का रविवार को कटोरिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया. घटना के संबंध में मृत मजदूर की पत्नी रीता देवी ने स्थानीय पुलिस को फर्द बयान दिया है. कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने हेतु उक्त फर्द बयान को तिलकामांझी थाना पुलिस (भागलपुर) के पास भेजा जायेगा.
पोस्टमार्टम के बाद रिखियाराजदह गांव में गमगीन माहौल में रविवार की देर शाम मृत मजदूर का अंतिम संस्कार हुआ. मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र मनोज दास ने दी. ज्ञात हो कि तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड में दुर्गास्थान के निकट अनुपमा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा हो रहे कॉम्पलैक्स निर्माण में कार्यरत मजदूर शुकर दास उर्फ शंकर दास की मौत उपरी मंजिल पर छड़ चढ़ाने के दौरान छड़ के ग्यारह हजार वोल्ट में तार सटने पर करंट लगने से हो गयी थी.
हादसे के बाद कंपनी के कर्मियों ने शव को एंबुलैंस द्वारा मृत मजदूर के गांव भेज दिया था. यहां रविवार को परिजनों द्वारा थाना को दिये गये सूचना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन