मनरेगा कार्यों का निरीक्षण

मनरेगा कार्यों का निरीक्षण शंभुगंज. सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी राघवेंदु कुमार दीपक द्वारा क्षेत्र के पकरिया पंचायत अंतर्गत मनरेगा द्वारा जगरनाथपुर गांव में कठेल बांध में मिट्टी कार्य, नारायणपुर गांव में डाढ़ की खुदाई, सखीचक गांव में डाढ़ की सफाई सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया साथ ही पंचायत में चल […]
मनरेगा कार्यों का निरीक्षण शंभुगंज. सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी राघवेंदु कुमार दीपक द्वारा क्षेत्र के पकरिया पंचायत अंतर्गत मनरेगा द्वारा जगरनाथपुर गांव में कठेल बांध में मिट्टी कार्य, नारायणपुर गांव में डाढ़ की खुदाई, सखीचक गांव में डाढ़ की सफाई सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया साथ ही पंचायत में चल रहे इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत बन रहे इंदिरा आवास से संबंधित अभिलेख की जांच की. वहीं पीओ ने बताया कि निरीक्षण के बाद काम से संतुष्टि प्रकट किया गया. इस मौके पर पीओ दीपक कुमार शर्मा, पीटीए अशोक कुमार, जेई राकेश कुमार, पीआरए संजय कुमार, इंदिरा आवास पर्यवेक्षक सौरभ कुमार, लेखापाल अभिषेक कुमार, सहायक श्वेता कुमारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










