सुबह-सुबह आपकी EV भी स्टार्ट होने में करती है नखरे? जानें आखिर कहां छिपी है दिक्कत
इलेक्ट्रिक व्हीकल को ऑन करता एक आदमी (Photo: AI Generated)
अगर आपकी EV सुबह अचानक स्टार्ट होने से मना कर दे, तो हर बार बड़ी खराबी मानने की जरूरत नहीं है. कई बार छोटी-छोटी चीजें जैसे बैटरी, चार्जिंग कनेक्शन या सिस्टम ग्लिच इसकी वजह बन जाते हैं. कुछ बेसिक चेक्स और स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप आसानी से परेशानी की जड़ तक पहुंच सकते हैं.
Electric Vehicle Maintenance Tips: आज के समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यानी EVs तेजी से लोगों की पसंद बन रहे हैं. वजह न सिर्फ ये पर्यावरण के लिए बेहतर हैं, बल्कि फ्यूल खर्च भी कम करते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सुबह उठते ही आपकी EV स्टार्ट ही नहीं होती, और वहीं से टेंशन शुरू हो जाती है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान उपाय अपनाकर आप खुद ही समस्या की वजह समझ सकते हैं और उसे जल्दी ठीक भी कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.
12-वोल्ट की ऑक्सिलरी बैटरी चेक करें
EV स्टार्ट न होने की सबसे नॉर्मल वजहों में से एक होती है उसकी ऑक्सिलरी बैटरी (auxiliary battery) का डाउन हो जाना. भले ही गाड़ी को चलाने की जिम्मेदारी बड़ी बैटरी पैक संभालती हो, लेकिन कार के जरूरी सिस्टम्स और स्टार्टअप के लिए 12-वोल्ट बैटरी ही काम करती है. ऐसे में सबसे पहले यह चेक करें कि बैटरी पूरी तरह डिस्चार्ज तो नहीं हो गई और उसमें पर्याप्त चार्ज बचा है या नहीं.
चार्जिंग केबल और पोर्ट चेक करें
अगर आपने पूरी रात गाड़ी को चार्ज पर लगाया था, लेकिन सुबह भी EV स्टार्ट नहीं हो रही है, तो घबराने से पहले चार्जिंग केबल और पोर्ट को जरूर चेक करें. कई बार प्रॉब्लम बैटरी में नहीं, बल्कि खराब केबल या गंदे कनेक्शन में होती है. इसकी वजह से गाड़ी सही तरीके से चार्ज ही नहीं हो पाती. ध्यान दें कि चार्जिंग पोर्ट साफ हो और केबल ठीक से कनेक्ट हो. साथ ही यह भी देखें कि चार्जिंग पोर्ट पूरी तरह बंद हुआ है या नहीं. कई EVs में सेफ्टी फीचर होता है, जिसमें पोर्ट सही से बंद न होने पर गाड़ी स्टार्ट ही नहीं होती.
वार्निंग लाइट्स चेक करें
आजकल ज्यादातर मॉडर्न इलेक्ट्रिक गाड़ियों में ऐसे स्मार्ट डायग्नोस्टिक सिस्टम दिए जाते हैं, जो किसी भी दिक्कत के बारे में पहले ही ड्राइवर को अलर्ट कर देते हैं. इसलिए अपनी EV स्टार्ट करने से पहले एक बार डैशबोर्ड पर नजर जरूर डालें. अगर वहां कोई वॉर्निंग लाइट या अजीब सा अलर्ट दिखाई दे, तो उसे नजरअंदाज न करें.
सॉफ्ट रीसेट करें
कई बार EV में कोई बड़ी खराबी नहीं होती, बल्कि उसके इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम या सॉफ्टवेयर में छोटा-मोटा ग्लिच आ जाता है. ऐसे में एक आसान सा ‘सॉफ्ट रीसेट’ काफी मदद कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले गाड़ी को पूरी तरह बंद करें, ताकि 12-वोल्ट बैटरी और उससे जुड़े सिस्टम पावर डाउन हो जाएं. फिर कुछ मिनट इंतजार करें और दोबारा कार स्टार्ट करने की कोशिश करें.
सर्विस प्रोवाइडर से कॉन्टैक्ट करें
अगर ऊपर बताए गए सभी तरीके अपनाने के बाद भी आपकी EV स्टार्ट नहीं होती, तो अब समय है कि आप अपने ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर या सर्विस प्रोवाइडर से कॉन्टैक्ट करें. कई बार समस्या ऐसी होती है जिसे सिर्फ एक ट्रेंड टेक्नीशियन ही सही तरीके से पहचान और ठीक कर सकता है.
यह भी पढ़ें: एयरबैग के अलावा ये टेक्नोलॉजी बदल रही है कार सेफ्टी का खेल, क्या आपकी कार में है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










