BANKA : ट्रेन से दिल्ली के लिए निकला युवक लापता, खोजबीन में बच्चों संग भटक रही है पत्नी

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 11 May 2026 2:00 PM

विज्ञापन

गत नौ मई को दिल्ली के लिए घर से निकला युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. पति का कुछ पता नहीं चलने पर पत्नी उसकी खोज के लिए दर-दर भटक रही है.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

गत नौ मई को दिल्ली के लिए घर से निकला युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. पति का कुछ पता नहीं चलने पर पत्नी उसकी खोज के लिए दर-दर भटक रही है. मालूम हो कि

कटोरिया थाना क्षेत्र के भोरसार गांव निवासी प्रीतम कुमार राय गत 9 मई शनिवार को भागलपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर आनंद-विहार दिल्ली के लिए रवाना हुआ. जिसे गत 10 मई की सुबह तक दिल्ली स्थित डेरा पर पहुंच जाना था. लेकिन डेरा पर पहुंचने की पुष्टि नहीं होने एवं प्रीतम कुमार राय से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाने से सशंकित पत्नी रवीना देवी दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ कभी भागलपुर जीआरपी तो कभी कटोरिया थाना भटक रही है. पत्नी रवीना देवी ने बताया कि उसका पति पिछले नौ सालों से दिल्ली में रह रहा है. पति के साथ वह भी दिल्ली में रह चुकी है. छह सालों पर अपने गांव भोरसार आए थे. दस दिनों की छुट्टी बीताकर पति ट्रेन पकड़ कर दिल्ली रवाना हुए. लेकिन उनके सकुशल पहुंचने की सूचना नहीं मिल पाने के कारण वह परेशान है. गत 9 मई को दिन के साढे दस बजे अंतिम बार पति से बात हुई, जिसमें बताया था कि ट्रेन में बहुत भीड़ है. पत्नी रवीना देवी ने बताया कि वह घर से ट्रॉली व बच्चों को लेकर निकली है. खोजबीन करते-करते वह दिल्ली तक भी जायेगी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन