BANKA : बिहार को झारखंड से जोड़ने वाला पुल का पाया जर्जर, प्रशासन बेखबर
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

बिहार एवं झारखंड की सीमा पर बलमचक गांव के समीप अवस्थित गेरूआ नदी पर बने पुल का पाया जर्जर स्थिति में है.
विज्ञापन
धोरैया (बांका) से रिपोर्ट -प्रदीप कुमार की रिपोर्ट :
बिहार एवं झारखंड की सीमा पर बलमचक गांव के समीप अवस्थित गेरूआ नदी पर बने पुल का पाया जर्जर स्थिति में है. बिहार एवं झारखंड को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण पूल का अस्तित्व खतरे में है.लेकिन प्रशासन बे -खबर है.स्थानीय ग्रामीण अमित कुमार मंडल, बासुदेव मंडल, सिकंदर मंडल,कैलू अंसारी आदि ने बताया कि पुल का तीन, चार एवं पांच नंबर का पाया जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है. आलम यह है कि पीलर फटने लगा है.ग्रामीणों के मुताबिक अगर समय रहते इस पर विभाग द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया तो आगे गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी से इस पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










