BANKA : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी, रेफर

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :11 May 2026 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
BANKA : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी, रेफर

(बांका) थाना क्षेत्र के बेलहर बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के सामने एक स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक वृद्ध जख्मी हो गया.

विज्ञापन

बेलहर (बांका) से अभय कुमार ”सोनू” की रिपोर्ट :

(बांका) थाना क्षेत्र के बेलहर बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के सामने एक स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक वृद्ध बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी को स्थानीय लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने उसकी प्राथमिक उपचार करने के बाद भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. जख्मी बेलहर प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर गांव के पंकज कुमार साह अपने पुत्र अजीत कुमार के साथ मोटरसाइकिल से बेलहर बाजार सामान खरीदने आया था. जिस सड़क के किनारे मोटरसाइकिल से खड़ा था. इसी क्रम में संग्रामपुर के ओर से आ रही एक स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे पंकज कुमार साह गिर गया तथा स्कॉर्पियो की छक्का उसके पैर पर चढ़ गई. जिसके कारण पंकज कुमार साह का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया. वही स्कॉर्पियो को मैके पर पहुंचकर पुलिस में जप्त कर लिया है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन