तेज रफ्तार का कहर: आरा में स्कूल से लौट रही बच्ची को स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन
Road Accident

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Road Accident: आरा के चरपोखरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. स्कूल से घर लौट रही एक 8 साल की बच्ची को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर सोमवार दोपहर हादसा हुआ. घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के पास की है. सड़क पार कर रही बच्ची को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. टक्कर काफी जोरदार थी. हादसे के बाद बच्ची सड़क पर गिर गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची

हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत उठाया. इसके बाद इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया. गांव में भी मातम का माहौल है.

पांचवीं की छात्रा थी सुधा

मृत बच्ची की पहचान सुधा कुमारी के रूप में हुई है. वह चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी सुमन कुमार की बेटी थी. उसकी उम्र करीब 8 साल थी. वह गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ती थी. सुधा पांचवीं कक्षा की छात्रा थी. परिवार वालों ने बताया कि वह पढ़ाई में काफी अच्छी थी.

लंच में घर लौट रही थी

परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह सुधा स्कूल गई थी. दोपहर में लंच होने के बाद वह खाना खाने घर लौट रही थी. तभी सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी. हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला.

चालक मौके से फरार

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों में काफी गुस्सा देखा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. साथ ही फरार चालक और वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

Also Read:एमएलसी उप चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, आरा में अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन