शरद पूर्णिमा पर आरएसएस ने किया कार्यक्रम आयोजित

शरद पूर्णिमा पर आरएसएस ने किया कार्यक्रम आयोजित बांका. नगर पंचायत भवन परिसर में मंगलवार की देर शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गयी. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आरएसएस के स्वयं सेवक मौजूद थे. बच्चे, युवा, वृद्ध सभी ने कई तरह के खेल खेले. […]
शरद पूर्णिमा पर आरएसएस ने किया कार्यक्रम आयोजित बांका. नगर पंचायत भवन परिसर में मंगलवार की देर शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गयी. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आरएसएस के स्वयं सेवक मौजूद थे. बच्चे, युवा, वृद्ध सभी ने कई तरह के खेल खेले. बताया गया कि शाम में खीर बना कर आकाश के नीचे बरतन में खुला छोड़ दिया गया उसके बाद सभी स्वयं सेवक अपने कार्यक्रम में लगे रहे. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन आकाश से अमृत की वर्षा होती है. उसे ग्रहण करने से शरीर के सारे कष्ट से निवारण भी मिलता है. चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने अपने बौद्धिक प्रवचन में उपस्थित स्वयं सेवक को शरद पूर्णिमा में होने वाले अमृत वर्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उसके बाद प्रार्थना की गयी. प्रार्थना समाप्ति के बाद सभी लोग पंक्तिबद्ध बैठ कर भोजन मंत्र के बाद खीर ग्रहण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










