सिंचाई नाला पर इंदिरा आवास बनाने का विरोध

Published at :22 Jul 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
सिंचाई नाला पर इंदिरा आवास बनाने का विरोध

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के झखरा पंचायत अंतर्गत सोतीचक के ग्रामीणों ने सोतीचक गांव की चिंता देवी पति सुखो दास द्वारा सिंचाई के लिए बने नाला पर इंदिरा आवास बना लेने के विरोध में जिलाधिकारी को आवेदन दिया था. बैठक की कार्रवाई जो ज्ञापांक 32 दिनांक 10 जनवरी 14 में स्पष्ट आदेश है कि सोतीचक गांव […]

विज्ञापन

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के झखरा पंचायत अंतर्गत सोतीचक के ग्रामीणों ने सोतीचक गांव की चिंता देवी पति सुखो दास द्वारा सिंचाई के लिए बने नाला पर इंदिरा आवास बना लेने के विरोध में जिलाधिकारी को आवेदन दिया था. बैठक की कार्रवाई जो ज्ञापांक 32 दिनांक 10 जनवरी 14 में स्पष्ट आदेश है कि सोतीचक गांव में सरकारी भूमि पर इंदिरा आवास बना लिया गया है. इसके बारे में थानाध्यक्ष शंभुगंज द्वारा अपने जांच प्रतिवेदन में दिया गया है कि अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा सिंचाई विभाग की भूमि पर इंदिरा आवास बना लिया गया है. जिसको लेकर यादव जाति के साथ विवाद करते हैं. जिला दंडाधिकारी द्वारा सीओ को निर्देश दिया गया कि इस अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित करें, लेकिन अभी तक जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं करने को लेकर सोतीचक गांव के रंजीत यादव, अरविंद यादव, वीगो यादव, उदय यादव आदि ने सीओ को आवेदन देकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निवेदन किया. उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि इंदिरा आवास के मकान की दीवार सिंचाई के मुख्य रास्ते पर दे देने से सिंचाई का एकमात्र रास्ता बाधित होता है साथ ही ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता भी बाधित होता है. वहीं सीओ अमलचंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला सिंचाई विभाग का है. सिंचाई विभाग ही अतिक्रमण मुक्त करायेंगे. ग्रामीणों ने आवेदन की प्रति देकर जानकारी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन