शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन

बांका. प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर-बड़घरी टोला स्थित ब्रह्मदेव स्थान में बुधवार से सात दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा. मालूम हो कि यज्ञ शिव लिंग की स्थापना को लेकर आयोजित की जा रही है. इस आशय कि जानकारी देते हुए यज्ञकर्ता कामाख्या सिद्धि गुवाहाटी आसाम संत कालभैरव जी महाराज मोनिया […]
बांका. प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर-बड़घरी टोला स्थित ब्रह्मदेव स्थान में बुधवार से सात दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा. मालूम हो कि यज्ञ शिव लिंग की स्थापना को लेकर आयोजित की जा रही है. इस आशय कि जानकारी देते हुए यज्ञकर्ता कामाख्या सिद्धि गुवाहाटी आसाम संत कालभैरव जी महाराज मोनिया बाबा ने बताया कि भगवान शिव देवों के देव है इनकी पूजा व्यर्थ नहीं जाती है. जो भक्त सच्चे मन से इनकी आराधना करते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है. उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को 108 युवतियां व महिलाएं कलश लेकर शहर के भयहरण स्थान चांदन तट से जल भर कर यज्ञ स्थल पैदल पहुंचेगी इसके साथ हवन कार्यक्रम प्रारंभ होगी जो 22 से 28 जुलाई तक चलेगा. इस मौके पर यज्ञ प्रांगण में बेगूसराय, जनकपुर धाम के प्रवचनकर्ता सुरेश झा एवं गणेश ठाकुर के द्वारा कथा आयोजित की जायेगी. यज्ञ को को सफल बनाने के लिए पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह, आत्मानंद सिंह, सुदर्शन सिंह, बासुकी सिंह, पंकज कुमार मिश्रा सहित अन्य ग्रामीण सहयोग करने में जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










