भरतशिला ने जीता मुकाबला

Published at :19 Jul 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
भरतशिला ने जीता मुकाबला

फोटो : 19 बांका 8 : पुरस्कार देते अतिथि. प्रतिनिधि, बांका आस्था फाउंडेशन के निदेशक कौशल सिंह के द्वारा शंभुगंज में कराये जा रहे प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को एक मैच खेला गया. यह मैच बैदपुर के मैदान पर खेला गया. इसकी जानकारी देते हुए मैच के संयोजक श्रीनिवास सिंह ने बताया कि […]

विज्ञापन

फोटो : 19 बांका 8 : पुरस्कार देते अतिथि. प्रतिनिधि, बांका आस्था फाउंडेशन के निदेशक कौशल सिंह के द्वारा शंभुगंज में कराये जा रहे प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को एक मैच खेला गया. यह मैच बैदपुर के मैदान पर खेला गया. इसकी जानकारी देते हुए मैच के संयोजक श्रीनिवास सिंह ने बताया कि मैच झखरा बनाम भरतशिला के बीच मैच खेला गया. इसमें झखरा के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 90 रन बनाये. जिसमें रविशंकर ने 40 रन की पारी खेली. भरतशिला की ओर से विनीत कुमार ने शानदार तीन विकेट लिये. जवाब में उतरी भरतशिला की टीम ने 8.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा कर लिया. भरतशिला की ओर से विनीत कुमार ने शानदार 58 रन की पारी खेली. विनीत कुमार को मैन ऑफ द मैच समाज सेवी निशिकांत झा के द्वारा दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन