दो करोड़ की लागत से बड़ी बांध का हो रहा है कायाकल्प
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2015 5:04 PM
अमरपुर. अमरपुर व भागलपुर जिले के तीन प्रखंडों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने वाली बड़ी बांध का कायाकल्प के लिए कार्य आरंभ हो गया है. सांसद के प्रयास से इस बड़ी बांध का पुनर्निर्माण एक करोड़ 98 लाख की लागत से करायी जा रही है. इस योजना को पूरा हो जाने से 22 हजार 140 […]
अमरपुर. अमरपुर व भागलपुर जिले के तीन प्रखंडों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने वाली बड़ी बांध का कायाकल्प के लिए कार्य आरंभ हो गया है. सांसद के प्रयास से इस बड़ी बांध का पुनर्निर्माण एक करोड़ 98 लाख की लागत से करायी जा रही है. इस योजना को पूरा हो जाने से 22 हजार 140 एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जायेगी. इतना ही नहीं तीन प्रखंड के 23 पंचायत के किसान इससे लाभान्वित होंगे. यह बड़ी बांध 1995 के बाढ़ में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी थी. जिसको लेकर उसी समय से स्थानीय विधायक से लेकर सांसद ने लोगों से इसके नाम पर वोट मांगा लेकिन बीस वर्षों की लड़ाई के बाद स्थानीय सांसद जयप्रकाश यादव ने अपने पहले से इस काम को अंतिम रुप दिया. कहते हैं सांसद सांसद जयप्रकाश ने बताया कि बांका लोक सभा क्षेत्र की चहुमुखी विकास करना मेरा लक्ष्य है, जो बांका के हर वर्ग के लोगों तक पहुंचा के ही दम लेंगे. हर तरह का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










