पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 402 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 09 Apr 2026 8:34 PM
शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित तीन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया
शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित तीन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया. इस दौरान कुल 402 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गयी. सीएचसी में आयोजित शिविर में डाॅ. शर्मिला देव, डाॅ. प्रणव कुमार तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. अजय शर्मा के नेतृत्व में 130 महिलाओं की जांच की गयी. वहीं छतहर एपीएचसी में डॉ. अशोक मंडल ने एएनएम के सहयोग से 101, बिशनपुर एपीएचसी में डाॅ. हिमांशु शेखर प्रसाद एवं डाॅ. राजीव रंजन ने 71 व कसबा एपीएचसी में डाॅ. रंजीत कुमार सिंह ने 100 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया. जांच के दौरान महिलाओं का रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन व गर्भ की स्थिति का परीक्षण किया गया. चिकित्सकों ने संतुलित आहार लेने, आयरन-फोलिक एसिड की गोली नियमित रूप से सेवन करने, पर्याप्त पानी पीने व समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी. साथ ही मानसिक रूप से स्वस्थ एवं खुशहाल रहने पर भी जोर दिया गया. सीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह आयोजित किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










