शंभुगंज में शिक्षकों और छात्रों को नि: शुल्क ज्ञानवर्धक ब्लड ग्रुप पुस्तकबांटा
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

पुस्तक का वितरण जीव विज्ञान शिक्षक सह जिला पर्यावरण विशेषज्ञ व भारतीय रेडक्रास सोसायटी बांका जिला इकाई प्रबंध कमेटी सदस्य डॉ प्रवीण कुमार प्रणव द्वारा लिखित पुस्तक उन्होंने ने अपने हाथों वितरण किये.
विज्ञापन
शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट:
शंभुगंज (बांका) प्रखंड क्षेत्र के इंटर स्तरीय विद्यालय पौंकरी गढ़ी में प्रधानाध्यापक, शिक्षक सहित छात्रों को ज्ञानवर्धक संबोधन के साथ विज्ञान से संबंधित हरेक व्यक्ति के लिये अनमोल उपयोगी ब्लड ग्रुप पुस्तक का नि: शुल्क विवरण किया गया. जीव विज्ञान शिक्षक सह जिला पर्यावरण विशेषज्ञ व भारतीय रेडक्रास सोसायटी बांका जिला इकाई प्रबंध कमेटी सदस्य डॉ प्रवीण कुमार प्रणव द्वारा लिखित पुस्तक उन्होंने ने अपने हाथों वितरण किये. डा प्रणव ने बताया कि सुंदर प्राकृतिक वातावरण में बच्चों के विकास के लिये सभी शिक्षक राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिये अपने अपने स्तर से सतत प्रयत्नशील रहते हैं. बताया कि यह पुस्तक शिक्षकों एवं छात्रों के लिये सर्वश्रेष्ठ हैं. डॉ प्रवीण कुमार प्रणव ने छात्रों को कहा कि एक किताब को कई बार पढ़ने से ब्रेन में स्थाई रूप से संचित हो जाता हैं. एक ही प्रश्न के उत्तर को दस बार पढ़ें और देखकर दस बार लिखें. इससे कठिन- से – कठिन प्रश्न भी हल्का लगने लगेगा. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को हरेक अच्छे क्षेत्रों में सबसे आगे लाने की सोच मन में जगाते हुवे पढ़ने लिखने की जरूरत हैं. वैज्ञानिक बनने के लिये सोच बनाकर मेहनत से पढ़ने की जरूरत हैं. सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक परीक्षण के साथ तालमेल ज़रूरी हैं. पर्यावरण की शुद्धता कायम रहे, इसको ध्यान में रखते हुवे पढ़ने के साथ जागरूकता लाने की जरूरत हैं. इश मौके पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक भुपेश राय, रवि भूषण यादव, धनंजय कुमार, विकास कुमार, वंदना कुमारी, सिंधु हेंब्रम, इजराफिल अंसारी , प्रेम कुमार झा, राजेश कुमार, विधुरंजन, कामेश्वर मांझी, विक्रांत सिंहा, रश्मि रानी,सहित छात्र गण उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










