बांका में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात की भी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता

Banka Weather Alert: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

विज्ञापन

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Banka Weather Alert: बांका जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप, कभी उमस भरी गर्मी और कभी बादलों की आवाजाही लोगों को असमंजस में डाल रही है. मौसम विभाग ने जिले में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि शनिवार को दिनभर मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहा, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया. आसमान में छाए काले बादल और बदलते मौसम के तेवर आने वाले दिनों में बारिश के संकेत दे रहे हैं.

पश्चिमी विक्षोभ का असर, गरज-चमक के साथ होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दक्षिण बिहार के कई जिलों में मौसम तेजी से बदल रहा है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 3 जून तक बांका समेत दक्षिण बिहार के जिलों में गरज-चमक, आंधी और मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है.

पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. विशेष रूप से बांका और भागलपुर जिले में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

किसानों और ग्रामीणों के लिए विशेष सलाह

मौसम विभाग ने किसानों और खेतों में काम कर रहे लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. विभाग का कहना है कि आंधी, बारिश और वज्रपात के दौरान पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास शरण लेने से बचें. ऐसी स्थिति में सुरक्षित छतदार भवन में ही रुकना चाहिए.

विशेषज्ञों के अनुसार सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. वहीं पुरवा हवा 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.

तापमान में भी रहेगा उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम के इस बदले मिजाज से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज बारिश और आंधी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत भी बढ़ गई है.

Also Read: बोधगया भ्रमण के बाद वापस लौटे म्यांमार के राष्ट्रपति, विशेष विमान से दिल्ली के लिए हुए रवाना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन