पानी के विवाद में युवक को फरसा से काट डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2015 8:19 AM
विज्ञापन
भागलपुर/बांका: अमरपुर(बांका) थाना क्षेत्र के डुमरामा गांव में चापाकल का पानी बहाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक को फरसा से वार कर हत्या कर दी गयी. मृतक रमेश ठाकुर (18), बबलू ठाकुर का पुत्र था. बबलू ने हत्या का आरोप अपने भाई हीरा लाल ठाकुर, उसके पुत्र अमित, पत्नी जमीला देवी, बहू […]
विज्ञापन
भागलपुर/बांका: अमरपुर(बांका) थाना क्षेत्र के डुमरामा गांव में चापाकल का पानी बहाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक को फरसा से वार कर हत्या कर दी गयी. मृतक रमेश ठाकुर (18), बबलू ठाकुर का पुत्र था. बबलू ने हत्या का आरोप अपने भाई हीरा लाल ठाकुर, उसके पुत्र अमित, पत्नी जमीला देवी, बहू चंदा देवी व दोनों पुत्रियों पर लगाया है.
सोमवार की सुबह हुआ था विवाद : पुलिस को दिये बयान में बबलू ठाकुर ने बताया कि छह अप्रैल की सुबह हम लोगों ने हीरा से कहा कि चापाकल का पानी बहाने से रास्ता खराब हो रहा है. साथ ही फिसलने का भी भय बना हुआ रहता है. इस पर हीरा और उसके परिजनों ने अचानक हरवे-हथियार से हमला कर दिया.
इसमें बबलू ठाकुर, उसका पुत्र रमेश और पत्नी कंचन देवी जख्मी हो गयी. सभी को इलाज के लिए अमरपुर अस्पताल में भरती कराया गया. रमेश की हालत नाजुक देख उसे जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










