अस्पताल में नहीं थे चिकित्सक, परिजनों ने किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2015 11:04 PM
फोटो 6 बांका 9 : हंगामा करते परिजन बेलहर . प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में सोमवार को संध्या छह बजे बेलहर मुसलिम टोला की एक महिला मरीज को इमरजेंसी में दिखाने के लिए उनके परिजनों द्वारा ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं होने से परिजनों ने हंगामा खड़ा किया. मरीज सबीना खातून […]
फोटो 6 बांका 9 : हंगामा करते परिजन बेलहर . प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में सोमवार को संध्या छह बजे बेलहर मुसलिम टोला की एक महिला मरीज को इमरजेंसी में दिखाने के लिए उनके परिजनों द्वारा ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं होने से परिजनों ने हंगामा खड़ा किया. मरीज सबीना खातून दर्द से बेचैन थी, लेकिन अस्पताल में न तो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आर के महतो उपस्थित थे न ही कोई महिला चिकित्सक. ड्यूटी पर आयुष डॉक्टर खेमानी गोपाल राय ने मरीज का इलाज एएनएम के सहयोग से करने को तैयार थे. उसके बाद भी परिजन उमर ख्याम व ग्रामीण कैलाश सिंह, सूरज हांसदा, अरविंद कुमार, विजय कुमार, श्याम सुंदर सिंह, विरेंद्र तांती ने काफी हंगामा किया. साथ ही प्रभारी डॉक्टर की लापरवाही के होने की घोर निंदा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










