विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2015 10:04 PM
फोटो 5 बांका 12 : सड़कों का शिलान्यास करते विधायक मनीष कुमार व अन्य धोरैया. क्षेत्रीय विधायक मनीष कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किये गये वादों को पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है. विधानसभा क्षेत्र के हर गांवों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है. उक्त बातें विधायक […]
फोटो 5 बांका 12 : सड़कों का शिलान्यास करते विधायक मनीष कुमार व अन्य धोरैया. क्षेत्रीय विधायक मनीष कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किये गये वादों को पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है. विधानसभा क्षेत्र के हर गांवों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है. उक्त बातें विधायक ने रविवार को धोरैया चौक से घसिया पथ के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहीं. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत करीब 87 लाख की लागत से बनने वाले इस पथ को लेकर ग्रामीणों में भी खुशी है. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष ग्यास खां, गोपाल दास, मुखिया उमेश रजक, अमरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, कार्य प्रमंडल बांका दो के कनीय अभियंता नंदकिशोर साह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










