सड़क पर बहता है नाले का गंदा पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2015 1:03 AM
फोटो : 26 बंाका-10- मुर्गीडीह में ईदगाह के करीब सड़क पर बहता नाले का पानी प्रतिनिधि, बांकानगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में नाली का समुचित निकास नहीं होने की वजह से सालों भर सड़कों पर नाली का पानी बहता रहता है. डीएम कोठी चौक से परिसदन की ओर जाने वाली सड़क पर ईदगाह के […]
फोटो : 26 बंाका-10- मुर्गीडीह में ईदगाह के करीब सड़क पर बहता नाले का पानी प्रतिनिधि, बांकानगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में नाली का समुचित निकास नहीं होने की वजह से सालों भर सड़कों पर नाली का पानी बहता रहता है. डीएम कोठी चौक से परिसदन की ओर जाने वाली सड़क पर ईदगाह के निकट सालों भर नाली का पानी बहता रहता है. इस जगह जो पुलिया थी, उसकी भी भरायी कर दी गयी. परिणाम यह है कि अब यह गंदा पानी राहगीरों के लिए सिर दर्द बन गया है. मंदिर जाना हो या मसिजद या फिर इस राह से गुजर कर अपने गंतव्य स्थानों पर जाना है, तो इसे पार कर ही जाना होगा. नगर पंचायत में विकास के लिए सरकार द्वारा राशि का आवंटन भी समय-समय पर दिया जाता है, बावजूद इसके वार्ड पार्षद व इससे संबंधित वरीय पदाधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण इस समस्या से निजात नहीं मिल रही है.समाहरणालय में काम करने वाले कई कर्मियों ने बताया कि इस राह से गुजरना बड़ी चुनौती है. एक तरफ गंदा पानी, तो दूसरी ओर सड़क किनारे लोगों के शौच किये जाने से पैदल चलना मुश्किल है. क्या कहती हैं वार्ड पार्षदइस संबंध में वार्ड पार्षद लक्ष्मी देवी ने बताया कि नीतीश कुमार जब बांका आये थे, तो टूटी पुलिया को भर दिया गया. उस समय कुछ घंटों के लिए नाली का पानी सड़क पर बहना बंद हो गया. इसके बाद इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किये जाने से नतीजा यथावत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










