ओवर लोड़ वाहनों से दम तोड़ रहीं सड़कें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2015 12:05 AM
फोटो 26 बांका 21 : सड़क की तस्वीर प्रतिनिधि, पंजवाराक्षेत्र की सड़कों का हाल दिनों दिन ग्रामीण सड़कों से भी बुरा होता जा रहा है. इस कारण हाल के दिनों में सड़क हादसे में वृद्धि होती जा रही है. क्षेत्र से गुजरने वाली स्टेट हाइवे पंजवारा -बाराहाट, पंजवारा-धोरैया, बौंसी-भागलपुर की हालत सबसे खस्ता हो चुकी […]
फोटो 26 बांका 21 : सड़क की तस्वीर प्रतिनिधि, पंजवाराक्षेत्र की सड़कों का हाल दिनों दिन ग्रामीण सड़कों से भी बुरा होता जा रहा है. इस कारण हाल के दिनों में सड़क हादसे में वृद्धि होती जा रही है. क्षेत्र से गुजरने वाली स्टेट हाइवे पंजवारा -बाराहाट, पंजवारा-धोरैया, बौंसी-भागलपुर की हालत सबसे खस्ता हो चुकी है. इन सड़कों को देख कर यह बता पाना संभव नहीं होता कि सड़क पर गड्ढे हैं या फिर गड्ढे में सड़क बन गयी है. इसके लिए सबसे कसूरवार इन सड़कों पर आ-जा रहे ओवरलोड वाहन हैं, जो क्षमता से अधिक भार के साथ चलते हैं. इससे सड़कों का स्वरूप दिनों दिन बिगड़ता जा रहा है. साथ ही विभाग भी इस तरफ से बेखबर बना हुआ है, क्योंकि कभी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होते देखने को नहीं मिलती है. सरकारी एजेंसियां हर बार सड़क निर्माण करने वाली कंपनी से पांच साल तक सड़क के रख रखाव के लिए करोड़ों रुपये का समझौता करती हैं. पर, शायद ही कभी सड़क के रखरखाव के लिए कोई कार्य एजेंसी क्षेत्र में सक्रिय दिखती हो. अगर ऐसा ही सब कुछ चलता रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब इन सड़कों पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










