भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान : सुषमा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2015 11:03 PM

विज्ञापन

फोटो 26 बांका 28,29 : मंच पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं उपस्थित महिला पांच को पटना में होने वाले कार्यक्रम को लेकर की चर्चाप्रतिनिधि, अमरपुर भाजपा महिला मोरचा की बैठक गुरुवार को अमरपुर पुस्तकालय भवन में हुई. अध्यक्षता महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष नीलम सिंह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पुतुल कुमारी […]

विज्ञापन

फोटो 26 बांका 28,29 : मंच पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं उपस्थित महिला पांच को पटना में होने वाले कार्यक्रम को लेकर की चर्चाप्रतिनिधि, अमरपुर भाजपा महिला मोरचा की बैठक गुरुवार को अमरपुर पुस्तकालय भवन में हुई. अध्यक्षता महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष नीलम सिंह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने कहा कि पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में पांच को होने वाले कार्यक्रम में जिले से महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी होगी. यहां की महिलाएं काफी जागरूक हैं. मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा साहू ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं को सम्मान देती है. मुझे विश्वास है कि पांच को होने वाले कार्यक्रम में पूरे बिहार में बांका की महिलाओं की संख्या अव्वल रहेगी. सभा को प्रदेश मंत्री बिंदू मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जिला महामंत्री जय शंकर चौधरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह, मंडल अध्यक्ष सचिदानंद शर्मा, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साह, अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, डॉ मृणाल शेखर, गीता शंकर, प्रेम शंकर भगत, कुंदन सिंह, शंभु शरण पांडेय, श्रीनारायण शर्मा, हरेंद्र साह, नागेश्वर राय ने भी संबोधित किया. मौके पर अरुण ठाकुर, रूबेश कुंवर, राघवेंद्र सिंह, चंद्र भानु महतो सहित सभी मंडलों की महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं. संचालन राम बालक शर्मा ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन