मारपीट में तीन लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2015 11:03 PM
फोटो 25 बीएएन 64, 65, 66 : घायल की तसवीर कटोरिया. थाना क्षेत्र के कानीमाहुवा गांव में मंगलवार की शाम महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट में एक पक्ष के चमेली देवी, लाखो दास, ज्योतिष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. जख्मी का इलाज रेफरल […]
फोटो 25 बीएएन 64, 65, 66 : घायल की तसवीर कटोरिया. थाना क्षेत्र के कानीमाहुवा गांव में मंगलवार की शाम महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट में एक पक्ष के चमेली देवी, लाखो दास, ज्योतिष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. जख्मी का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है. जख्मी पक्ष की ओर से बताया गया कि चमेली देवी कागीसार वन समिति की गश्ती टीम की लीडर होने के चलते जंगल गश्ती करने गयी थीं. घर पर बहू अकेली थी. सहदेव दास का बेटा फुलचंद दास उसकी बहू को अकेला देख छेड़खानी किया. इसकी शिकायत जब सहदेव दास को घर पर जाकर किया गया, तो सभी लोगों ने मिल कर लाठी डंडे से मार कर जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि फुलचंद दास ठेला लेकर घर आ रहा था. रास्ते में ज्योतिष दास अचानक ठेला के पीछे जोर से दबा दिया. इसके चलते ठेला ऊपर की ओर उठ कर असंतुलित हो गया. इसकी शिकायत जब उसके परिजनों के पास करने गया, तो सभी लोगों ने गाली गलौज करने के साथ मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










