बैंक की लापरवाही से ग्राहक को लगा हजारों का चूना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2015 11:03 PM
प्रतिनिधि बाराहाट ग्रामीण बैंक के खाता धारक को दूसरे ग्राहक का एटीएम दे दिया गया. वहीं उस खाता धारक का एटीएम दूसरे ग्राहक को दे दिया गया. इस बीच जब तक खाता धारक कुछ समझ पाता उसके बचत खाता से धड़ाधड़ रुपये की निकासी होती गयी और एक ही दिन में 25000 रुपये निकाल लिये […]
प्रतिनिधि बाराहाट ग्रामीण बैंक के खाता धारक को दूसरे ग्राहक का एटीएम दे दिया गया. वहीं उस खाता धारक का एटीएम दूसरे ग्राहक को दे दिया गया. इस बीच जब तक खाता धारक कुछ समझ पाता उसके बचत खाता से धड़ाधड़ रुपये की निकासी होती गयी और एक ही दिन में 25000 रुपये निकाल लिये गये. जब शिकायत लेकर घोषपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंह शाखा प्रबंधक के पास गये तो वह मामले को टरकाते रहे. इस बीच अजय का सारा पैसा निकाला जा चुका था. अजय कुमार सिंह ने बताया कि उनके बचत खाता संख्या 37050100004719 पर जो एटीएम बैंक द्वारा दिया गया, वह एक ऐसे खाते से संबद्ध था, जिसमें पैसा था ही नहीं. जबकि उनके खाता नंबर का एटीएम दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया है. जब इस संबंध में शाखा प्रबंधक एएन मिश्रा से बात की गयी, तो उनका कहना था कि मामले को लेकर संबंधित खाता धारक से रुपये वसूली के लिए प्रयास किया जा रहा है. जबकि एटीएम देते समय जांच क्यों नहीं की गयी, इस प्रश्न को वह टाल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










