असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2015 10:04 PM

विज्ञापन

फोटो 25 बांका 18 : क्षतिग्रस्त लाइट बोर्ड बांका. शहर के डोकानिया मार्केट स्थित दुकान पर लगे लाइट बोर्ड सहित कई गुमटियों को देर रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया. मंगलवार को शहर के शिवाजी चौक स्थित दाता हजरत के मजार पर चादर पोशी कार्यक्रम था. इसे लेकर शहर में देर रात तक लोगों का […]

विज्ञापन

फोटो 25 बांका 18 : क्षतिग्रस्त लाइट बोर्ड बांका. शहर के डोकानिया मार्केट स्थित दुकान पर लगे लाइट बोर्ड सहित कई गुमटियों को देर रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया. मंगलवार को शहर के शिवाजी चौक स्थित दाता हजरत के मजार पर चादर पोशी कार्यक्रम था. इसे लेकर शहर में देर रात तक लोगों का आना जाना लगा था. देर रात में कुछ असामाजिक तत्वों ने दुकान के सामने लगे लाइट बोर्ड सहित मार्केट में लगे बिजली के वेपर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. व्यवसायी सह वार्ड पार्षद अनिल चौधरी ने बताया कि सुबह जब दुकान के सामने पहुंचा, तो दुकान पर लगी लाइट टूटी हुई थी. मजार पर जब भी कार्यक्रम होता है, तो उसका असामाजिक तत्व लाभ उठाते हैं. पिछले साल भी डोकानियां पंप के समीप एमआरएफ टायर के दुकान में चोरी हुई थी. इस संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचना दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन