बिहार दिवस पर हुए कार्यक्रम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2015 12:05 AM

विज्ञापन

बौंसी. प्रखंड के मध्य विद्यालय गुरिया में मंगलवार को बिहार स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया. छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह, टोला सेवक बबलू रजक, शिक्षक राजकिशोर कुमार, संजीव गुप्ता, श्याम प्रसाद एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. दहेज नहीं देने पर शादी […]

विज्ञापन

बौंसी. प्रखंड के मध्य विद्यालय गुरिया में मंगलवार को बिहार स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया. छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह, टोला सेवक बबलू रजक, शिक्षक राजकिशोर कुमार, संजीव गुप्ता, श्याम प्रसाद एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. दहेज नहीं देने पर शादी से इनकारलड़के वालों के खिलाफ थाने में दिया आवेदनप्रतिनिधि, बौंसीथाना क्षेत्र के अंबातरी गांव की एक लड़की की शादी दहेज नहीं देने कारण टूट गयी. इस संबंध में लड़की के पिता नागेश्वर पासवान ने थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि उसकी पुत्री की शादी मरसा गांव के नुनदेव पासवान के पुत्र इंदन पासवान के साथ तय थी. आठ दिसंबर को तिलक के रूप में उसने 42 हजार रुपये खर्च भी किये थे, लेकिन जब शादी की तिथि तय करने वह 13 मार्च को लड़के के घर अपने तीन चार रिश्तेदारों के साथ गया, तो लड़के वालों ने दहेज के रूप में एक लाख 51 हजार रुपये की मांग की. इतनी रुपये नहीं देने पर असमर्थता जताने पर मारपीट और गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी गयी. नागेश्वर ने लड़का व उसके पिता सहित उमा पासवान, कुंदन पासवान, दुलारी देवी, सोनम देवी, सिलो पासवान, बेबी देवी सहित अन्य को आरोपित किया है. उसने 32 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है. थानाध्यक्ष ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बता कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन