23 को दिया जायेगा धरना

Updated:
विज्ञापन

बांका. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में 23 फरवरी 2015 को एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी सदस्यता प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां, भूमि अधिग्रहण विधेयक, धान व यूरिया खाद की खरीद फरोख्त सहित अन्य […]

विज्ञापन

बांका. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में 23 फरवरी 2015 को एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी सदस्यता प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां, भूमि अधिग्रहण विधेयक, धान व यूरिया खाद की खरीद फरोख्त सहित अन्य समस्याओं के विरोध में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रखंडों के सदस्यता प्रभारी पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सहित सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अपना सहयोग देने को कहा गया है. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिले के सभी विधान सभा क्षेत्र के लिए धरना प्रभारी की नियुक्ति की गयी है. अमरपुर के लिए संजीव कुमार सिंह, धोरैया में गिरीश पासवान, बांका में सुनयना झा, कटोरिया के लिए गुरुलाल मुर्मू एवं बेलहर विधानसभा क्षेत्र के लिए महिपाल पंडित को धरना प्रभारी बनाया गया है. पार्टी के जिला प्रवक्ता अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रखंडों में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रचार करने कहा गया है. कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बांका के पर्यवेक्षक शशिकांत तिवारी उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन