इंटर परीक्षा में एक छात्र निष्कासित
फोटो 18 बांका 25 : परीक्षा देते परीक्षार्थी अमरपुर. अमरपुर में इंटर परीक्षा के दौरान कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन किया गया. कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के दौरान एसडीएम शिव कुमार पंडित ने प्रथम पाली में जीव विज्ञान विषय में एक परीक्षार्थी वासुदेव कुमार को निष्कासित कर दिया. जानकारी के अनुसार सीएमएस उच्च विद्यालय शाहपुर […]
फोटो 18 बांका 25 : परीक्षा देते परीक्षार्थी अमरपुर. अमरपुर में इंटर परीक्षा के दौरान कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन किया गया. कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के दौरान एसडीएम शिव कुमार पंडित ने प्रथम पाली में जीव विज्ञान विषय में एक परीक्षार्थी वासुदेव कुमार को निष्कासित कर दिया. जानकारी के अनुसार सीएमएस उच्च विद्यालय शाहपुर में प्रथम पाली के अलावे दूसरे पाली में भी छात्रों की उपस्थिति कम रही. वहीं बालिका उच्च विद्यालय में भी कमोवेश एक ही स्थिति बनी रही. साथ ही कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए एसडीएम शिव कुमार पंडित, बीडीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे. प्रधानमंत्री का पुतला दहन फोटो 18 बांका 26 : पुतला दहन करते कई पार्टी के लोग अमरपुर. केंद्र सरकार के गलत रवैये के चलते बुधवार को कई दलों के नेताओं ने मिल कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. केंद्र सरकार के गलत रवैये से तंग आकर जदयू, कांग्रेस, राजद व सीपीआइ नेताओं ने बुधवार को गोलाचौक पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही लोगों ने कहा कि भाजपा ने बिहार में आरजकता का माहौल खड़ा कर दिया है. अब बिहार की जनता को इससे निबटने की जरूरत है. तभी बिहार एक विकसित कहलायेगा. इस मौके पर जिला महासचिव अरुण राय, पंकज दास, गणेश लाल दास, शिव नंदन मंडल, मनीष कुमार, ई. नीरज कुमार, शिव मंडल, पुरुषोत्तम पासवान, नंदनी देवी, प्रभा देवी, सुजाता वैद्य, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर साह, राजद अध्यक्ष सुरेश यादव, गौतम सिंह, ओपी यादव, विनोद कुमार यादव, संतोष कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










