चिलमिल गांव में भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बाराहाट. गरीबों के आवास के लिए सरकारी जमीन देने की सरकारी घोषणा के बीच जमीन पर कब्जे के लिए क्षेत्र में तनाव बना हुआ है. ताजा मामला थाना क्षेत्र के चिलमिल गांव का है, जहां कथित रूप से भूमिहीन लोगों ने जबरन गांव के एक खाली हिस्से पर छोटी-छोटी झोपड़ी डाल कर कब्जा करने का […]

विज्ञापन

बाराहाट. गरीबों के आवास के लिए सरकारी जमीन देने की सरकारी घोषणा के बीच जमीन पर कब्जे के लिए क्षेत्र में तनाव बना हुआ है. ताजा मामला थाना क्षेत्र के चिलमिल गांव का है, जहां कथित रूप से भूमिहीन लोगों ने जबरन गांव के एक खाली हिस्से पर छोटी-छोटी झोपड़ी डाल कर कब्जा करने का प्रयास किया है.

इस दौरान कब्जा किये गये जमीन पर अपना मालिकाना हक होने की बात को लेकर कुछ लोग सामने आये, जिससे दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थिति का नियंत्रण में लेकर गांव के हुसैन अंसारी, मिनाज, महफूज अंसारी के लिखित आवेदन पर हैदर अंसारी, जुनैद अंसारी, सदाकद अंसारी, इस्माइल अंसारी, बाजुद्यिन अंसारी, जिबरेल अंसारी, शाहजहां अंसारी व गोपाल राय को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मुनीर को तत्काल हिरासत में ले लिया. इस बीच अंचलाधिकारी दिलीप झा भी स्थिति पर पैनी नजर बनाये हुए है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन