कटोरिया में 298 गर्भवती महिलाओं का हुआ प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 09 May 2025 6:39 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को रेफरल अस्पताल द्वारा अलग-अलग जगहों पर आयोजित जांच शिविर में पहुंची गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गयी.

विज्ञापन

रेफरल अस्पताल के अलावा सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लगे कैंप

कटोरिया. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को रेफरल अस्पताल द्वारा अलग-अलग जगहों पर आयोजित जांच शिविर में पहुंची गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गयी. रेफरल अस्पताल कैंपस के अलावा सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में आयोजित कैंप में कुल 298 गर्भवती महिलाओं व पेट में पल रहे नवजात का अलग-अलग मेडिकल टीम द्वारा प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गयी. साथ ही जरूरी दवाइयां व उचित परामर्श भी दिए गए. सभी चिकित्सा संस्थानों में बनाए गए अलग-अलग काउंटरों पर हीमोग्लोबिन, वजन, बीपी, सुगर सहित अन्य आवश्यक जांच किए गए, ताकि प्रसव के उपरांत जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित रहें. शुक्रवार को रेफरल अस्पताल कटोरिया में 130, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इनारावरण में 42, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोथाबाड़ी में 31, अतिरिक्त प्राथमिक सवास्थ्य केंद्र जयपुर में 60 व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमदाहा में 35 गर्भवती महिलाओं का हेल्थ चेकअप हुआ. शिविर को सफल बनाने में डा अमित महाजन, डा मुकेश कुमार, डा संजीवनी प्रांजल, डा अरूणिमा, सीएचओ डा आरफा, एएनएम स्नेहलता कुमारी, इंदु कुमारी, रानी कुमारी, काजल कुमारी, सिंधु कुमारी, प्रियंका कुमारी, स्वास्थ्यकर्मी दिनेश कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार, शिवनारायण प्रसाद के अलावा हेल्थ मैनेजर अमरेश कुमार, आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटरों ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन