बैठक में लिए गये निर्णय

Updated:
विज्ञापन

बांका. शहर स्थित जामा मसजिद में गुरुवार को उलेमा काउंसिल की जिला स्तरीय बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता हाजी मो मुनीर उद्दीन ने की. बैठक में मुसलिम समुदाय को एक मंच पर लाने पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चार जनवरी को शहर में जुलूस निकाला जायेगा. साथ ही […]

विज्ञापन

बांका. शहर स्थित जामा मसजिद में गुरुवार को उलेमा काउंसिल की जिला स्तरीय बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता हाजी मो मुनीर उद्दीन ने की. बैठक में मुसलिम समुदाय को एक मंच पर लाने पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चार जनवरी को शहर में जुलूस निकाला जायेगा. साथ ही वीर कुंवर सिंह मैदान में कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. मंच से पैगम्बर-ए-इस्लाम का संदेश लोगों को दिया जायेगा. इस मौके पर काउंसिल के अध्यक्ष मुफति कमाल मुस्तफा, सचिव मुफति, मो मुस्तकीन, अल्प संख्यक जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष आदि उपस्थित थे. उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारेगी बांका. अखिल भारतीय मानवाधिकार विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पंडित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी द्वारा 283 सीटों पर अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी. बिहार में 35 जाति के लोग निवास करते है, जिसमें पिछड़ी, अति पिछड़ी, महादलित, वैश्य अल्पसंख्यक सहित अन्य जाति के लोग रहते है. इस जाति के हक के लिए पार्टी चुनाव लड़ेगी, जिससे इन्हें लाभ पहुंचाया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन