मनी प्लांट की बेल नहीं बढ़ रही? आज ही करें ये काम, तेजी से होगी ग्रोथ
Money Plant Care Tips
Money Plant Care Tips: मनी प्लांट की बेल रुक गई है या पत्तियां पीली पड़ रही हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सही रोशनी, संतुलित पानी, मॉस स्टिक, जैविक खाद और समय-समय पर छंटाई जैसी आसान गार्डनिंग टिप्स से पौधे की ग्रोथ बेहतर की जा सकती है.
Money Plant Care Tips: मनी प्लांट घरों में सबसे ज्यादा लगाए जाने वाले इंडोर पौधों में से एक है. माना जाता है कि यह पौधा घर में हरियाली के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है. हालांकि कई बार सही देखभाल न मिलने के कारण इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और बेल की ग्रोथ रुक जाती है. अगर आपका मनी प्लांट भी पहले की तरह नहीं बढ़ रहा है, तो कुछ आसान बदलाव करके आप इसे फिर से हरा-भरा और घना बना सकते हैं.
सही जगह पर रखें पौधा
मनी प्लांट को तेज और सीधी धूप पसंद नहीं होती, लेकिन इसे पूरी तरह अंधेरे में रखना भी नुकसानदायक हो सकता है. पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे हल्की और अप्रत्यक्ष धूप मिल सके. खिड़की के पास या रोशनी वाले कमरे का कोना इसके लिए बेहतर माना जाता है.
मॉस स्टिक का सहारा दें
मनी प्लांट एक बेल वाला पौधा है, जिसे ऊपर चढ़ने के लिए सहारे की जरूरत होती है. गमले में मॉस स्टिक लगाकर बेल को उसके चारों ओर लपेट दें. इससे पौधे की हवाई जड़ों को नमी मिलेगी और पत्तियां बड़ी व स्वस्थ बनेंगी.
पानी देने में न करें जल्दबाजी
कई लोग रोजाना पानी देकर मनी प्लांट को नुकसान पहुंचा देते हैं. मिट्टी की ऊपरी परत सूखने के बाद ही पानी दें. यदि पौधा पानी में लगा है, तो नियमित अंतराल पर पानी बदलना जरूरी है ताकि जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती रहे.
समय-समय पर खाद डालें
बेहतर ग्रोथ के लिए पौधे को पोषण की जरूरत होती है. महीने में एक बार वर्मीकंपोस्ट या जैविक खाद डालने से पौधे की बढ़वार अच्छी होती है और पत्तियां चमकदार बनी रहती हैं.
सूखी पत्तियों की छंटाई करें
पीली और सूखी पत्तियां पौधे की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं. नियमित रूप से ऐसी पत्तियों और कमजोर टहनियों को हटाते रहें. इससे नई शाखाएं निकलती हैं और बेल अधिक घनी बनती है.
जरूरत पड़ने पर गमला बदलें
यदि पौधा लंबे समय से एक ही गमले में लगा है, तो उसकी जड़ें फैलने की जगह नहीं पातीं. ऐसे में बड़े गमले में नई मिट्टी और जैविक खाद के साथ पौधे को शिफ्ट करना फायदेमंद हो सकता है.
थोड़ी सी देखभाल और सही तकनीक अपनाकर आप अपने मनी प्लांट को फिर से तेजी से बढ़ता हुआ और आकर्षक बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गार्डन लवर्स के लिए जरूरी खबर, मानसून से पहले करें ये काम, खिल उठेगा बगीचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










