गार्डन लवर्स के लिए जरूरी खबर, मानसून से पहले करें ये काम, खिल उठेगा बगीचा
Monsoon Gardening Tips
Monsoon Gardening Tips: मानसून आने से पहले गार्डन की सही तैयारी करना बेहद जरूरी है. ड्रेनेज होल की सफाई, खरपतवार हटाना, प्रूनिंग, पौधों को सहारा देना, खाद डालना और कीट नियंत्रण जैसे आसान उपाय पौधों को स्वस्थ रखने के साथ उनकी ग्रोथ को भी बेहतर बनाते हैं.
Monsoon Gardening Tips: गर्मी के बाद मानसून का मौसम पौधों के लिए नई ऊर्जा लेकर आता है. बारिश की बूंदें जहां पौधों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करती हैं, वहीं थोड़ी सी लापरवाही बगीचे को नुकसान भी पहुंचा सकती है. जलभराव, फंगस और कीड़ों की समस्या बरसात में तेजी से बढ़ती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका गार्डन पूरे मानसून में खूबसूरत और स्वस्थ बना रहे, तो बारिश शुरू होने से पहले कुछ जरूरी तैयारियां जरूर कर लें.
गमलों का ड्रेनेज सिस्टम जांचें
बरसात में गमलों में पानी जमा होना पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए सभी गमलों के नीचे बने ड्रेनेज होल को साफ करें ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से बाहर निकल सके और जड़ें सड़ने से बची रहें.
खरपतवार को जड़ से हटाएं
नमी बढ़ते ही अनचाही घास और खरपतवार तेजी से फैलने लगते हैं. ये पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्वों को सोख लेते हैं. मानसून आने से पहले पूरे गार्डन की सफाई कर खरपतवारों को निकाल देना बेहतर रहता है.
सूखी टहनियों की छंटाई करें
बारिश का मौसम नई पत्तियों और शाखाओं की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है. ऐसे में सूखी, कमजोर या खराब टहनियों को काट दें. इससे पौधों को पर्याप्त हवा और रोशनी मिलेगी और नई ग्रोथ बेहतर होगी.
बेलों और बड़े पौधों को सहारा दें
तेज हवा और बारिश के कारण बेलें और लंबे पौधे गिर सकते हैं। मनी प्लांट, सब्जियों की बेल या अन्य बड़े पौधों को लकड़ी, स्टिक या रस्सी का सहारा देकर सुरक्षित रखें।
मिट्टी और खाद की तैयारी करें
बारिश के दौरान मिट्टी के पोषक तत्व बह सकते हैं. इसलिए पहले से ही गमलों में जैविक खाद और थोड़ी नई मिट्टी मिलाएं. इससे पौधों को पर्याप्त पोषण मिलेगा और उनकी वृद्धि तेज होगी.
कीट और फंगस से बचाव करें
बरसात में फंगस और कीड़ों का खतरा बढ़ जाता है. पौधों पर समय-समय पर नीम के तेल का स्प्रे करें. इससे फंगस और कीटों का असर कम होगा और पौधे स्वस्थ बने रहेंगे.
थोड़ी सी तैयारी और नियमित देखभाल से आपका गार्डन पूरे मानसून में हरा-भरा, स्वस्थ और आकर्षक बना रह सकता है.
यह भी पढ़ें: पुराने घरों के बीच में क्यों होता था आंगन? वजह जानकर कहेंगे- हमारे पूर्वज कितने समझदार थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










