PM Kisan Samman Nidhi Yojana : आ गई पीएम किसान की 23वीं किस्त, घर बैठे ऐसे चेक करें अपने ₹2,000
Pm Kisan 23Rd Installment
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ₹2,000-₹2,000 की राशि ट्रांसफर कर दी है. जानिए आपके खाते में यह पैसा आया है या नहीं.
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : देशभर के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में स्थित तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है. 13 मार्च 2026 के बाद से ही किसान इस किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में ₹2,000-₹2,000 की राशि भेजनी शुरू कर दी है.
करोड़ों किसानों के खातों में पहुंचे ₹18,880 करोड़
सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस 23वीं किस्त के तहत देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को सीधा फायदा मिला है. इसके लिए केंद्र सरकार ने ₹18,880 करोड़ से ज्यादा का बजट सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किया है. इस नई किस्त के जारी होने के साथ ही, इस योजना के तहत अब तक किसानों को बांटी गई कुल रकम ₹4.46 लाख करोड़ के पार पहुंच गई है.
आपके खाते में पैसा आया या नहीं? ऐसे करें चेक
अगर आप एक पात्र किसान हैं और यह जानना चाहते हैं कि ₹2,000 की किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो आप नीचे दिए गए आसान तरीकों से इसका पता लगा सकते हैं.
- बैंक मैसेज चेक करें: सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए बैंक के मैसेज को देखें. पैसे क्रेडिट होने पर बैंक की तरफ से एसएमएस भेजा जाता है.
- पासबुक एंट्री या एटीएम: आप अपने नजदीकी बैंक या एटीएम में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं या पासबुक अपडेट करा सकते हैं.
पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस देखें
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिख रहे ‘Know Your Status’ (अपना स्टेटस जानें) विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
- इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करते ही आपकी किस्त का पूरा विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा.
अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर आपके साथियों का पैसा आ गया है और आपका अटक गया है, तो तुरंत चेक करें कि आपकी e-KYC पूरी है या नहीं. इसके साथ ही आपके बैंक खाते का आधार से लिंक होना और लैंड सीडिंग (भूमि सत्यापन) का काम पूरा होना अनिवार्य है. इन तीनों में से एक भी काम अधूरा होने पर किस्त रुक सकती है. किसी भी अन्य समस्या के लिए आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर 155261 पर संपर्क कर सकते हैं.
Also Read : LPG KYC : 30 जून तक करा लें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, वरना रुक जाएगा रसोई गैस का पैसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










