LPG Subsidy New Rule: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए Aadhaar Authentication जरूरी

Updated:
विज्ञापन

एलपीजी सिलेंडर (File Photo)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा. जिन लोगों का यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाएगा. आप घर बैठे या डिलीवरी के समय भी ऑथेंटिकेशन करा सकते हैं.

विज्ञापन

घरेलू LPG सिलेंडर पर सब्सिडी लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए Biometric Aadhaar Authentication अनिवार्य होगा. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ एक्टिव घरेलू LPG उपभोक्ता यानी 89.9 फीसदी अपना Aadhaar Authentication पूरा कर चुके हैं. जिन लोगों का Authentication हो चुका है, उन्हें अब दोबारा कोई प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

1 अक्टूबर से क्या बदलेगा?

जिन LPG उपभोक्ताओं का Biometric Aadhaar Authentication अभी पूरा नहीं हुआ है, उन्हें 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले रिफिल की बुकिंग के लिए यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. Authentication पूरा होने के बाद ही रेगुलेटेड रिटेल प्राइस पर लागू सब्सिडी के साथ रिफिल बुक किया जा सकेगा. सरकार के मुताबिक इस व्यवस्था का उद्देश्य सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों का गलत इस्तेमाल रोकना, डुप्लीकेट और अपात्र कनेक्शन हटाना और सब्सिडी को पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है.

घर बैठे या सिलेंडर डिलीवरी के समय करा सकते हैं Authentication

LPG उपभोक्ताओं को Biometric Aadhaar Authentication के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत जरूरी नहीं है. इसे सिलेंडर की डिलीवरी के समय, LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर या संबंधित Oil Marketing Company यानी OMC के मोबाइल ऐप से पूरा किया जा सकता है.

  • Indane: IndianOil ONE ऐप
  • Bharatgas: HelloBPCL ऐप
  • HP Gas: HP PAY ऐप

यानी जिन उपभोक्ताओं का Authentication अभी बाकी है, वे 1 अक्टूबर से पहले इसे पूरा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: ₹2,000 की किस्त से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, e-KYC से लेकर स्टेटस चेक करने का तरीका

Authentication नहीं कराया तो क्या होगा?

सरकार के मुताबिक LPG कनेक्शन बंद नहीं होगा. हालांकि जिन उपभोक्ताओं ने Authentication नहीं कराया है, उन्हें सब्सिडी वाला रिफिल नहीं मिलेगा. ऐसे उपभोक्ता OMC के डिजिटल चैनलों के जरिए अपनी पसंद दर्ज करा सकते हैं और बाजार कीमत पर 5 किलो या 10 किलो का LPG सिलेंडर ले सकते हैं, बशर्ते संबंधित OMC के पास उपलब्धता हो. LPG सेवाओं से जुड़ी सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 2333 555 पर संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola