Ration Card e-KYC: राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करें? घर बैठे चेक करें आधार लिंक स्टेटस
राशन कार्ड की e-KYC, एआई फोटो
Ration Card e-KYC: राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अब एक जरूरी प्रक्रिया बन गई है. अगर अभी तक सत्यापन नहीं कराया है, तो नजदीकी राशन दुकान पर जाकर इसे पूरा किया जा सकता है. वहीं Mera Ration ऐप से आधार लिंक होने की स्थिति और राशन से जुड़ी दूसरी जानकारी घर बैठे देखी जा सकती है.
Ration Card e-KYC: अगर आपके राशन कार्ड की e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है तो इसे राशन की दुकान पर कराया जा सकता है. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मुताबिक लाभार्थी देश में किसी भी राशन दुकान पर e-KYC करा सकते हैं. इसके लिए ePoS मशीन पर आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाता है. वहीं Mera Ration ऐप से घर बैठे यह देखा जा सकता है कि आधार राशन कार्ड से जुड़ा है या नहीं.
राशन कार्ड की e-KYC कैसे करें?
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की गाइडलाइन के अनुसार राशन कार्ड लाभार्थी राशन दुकान जाकर e-KYC की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं. यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो रोजगार या दूसरे कारणों से अपने गृह राज्य से बाहर रह रहे हैं. सरकार ने लाभार्थियों के लिए देशभर में किसी भी FPS पर e-KYC कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है.
FPS डीलर ePoS मशीन के जरिए e-KYC की प्रक्रिया शुरू करता है. जिन लाभार्थियों का आधार पहले से राशन कार्ड से जुड़ा है, वे फिंगर प्रिंट या आइरिस के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करा सकते हैं. बायोमेट्रिक सत्यापन सफल होने के बाद e-KYC की रिक्वेस्ट जमा हो जाती है.
स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे पूरी होगी e-KYC
सबसे पहले नजदीकी राशन दुकान पर जाएं. वहां FPS डीलर ePoS मशीन पर आपकी e-KYC प्रक्रिया शुरू करेगा. इसके बाद आधार के जरिए फिंगरप्रिंट या आईरिस से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा. प्रमाणीकरण (Authentication) सफल होने पर e-KYC अनुरोध जमा हो जाएगी.
आधार राशन कार्ड से लिंक नहीं है तो क्या करें?
अगर किसी लाभार्थी का आधार पहले से राशन कार्ड से जुड़ा नहीं है तो DFPD की गाइडलाइन के मुताबिक e-KYC प्रक्रिया शुरू होने के बाद आधार नंबर को राशन कार्ड रिकॉर्ड से अस्थायी रूप से जोड़ा जा सकता है. इसके बाद आधार आधारित प्रमाणीकरण (Authentication) की प्रक्रिया पूरी की जाती है.
घर बैठे क्या चेक कर सकते हैं?
Mera Ration ऐप से यह देखा जा सकता है कि आधार राशन कार्ड से जुड़ा है या नहीं. इसके अलावा ऐप में राशन की पात्रता, हाल के लेनदेन और नजदीकी राशन दुकान की जानकारी भी देखी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए