बिहार राज्य खाद्य निगम के नवनिर्मित गोदाम का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के बीच अब नियमित हो सकेगी खाद्यान्न आपूर्ति : एमओप्रतिनिधि, धोरैयाबिहार राज्य असैनिक आपूर्ति निगम बांका के जिला प्रबंधक के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम के नवनिर्मित गोदाम का उदघाटन हुआ. गोदाम का विधिवत उदघाटन प्रखंड सहायक गोदाम प्रबंधक राकेश कुमार एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धनुषधर झा द्वारा […]

विज्ञापन

उपभोक्ताओं के बीच अब नियमित हो सकेगी खाद्यान्न आपूर्ति : एमओप्रतिनिधि, धोरैयाबिहार राज्य असैनिक आपूर्ति निगम बांका के जिला प्रबंधक के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम के नवनिर्मित गोदाम का उदघाटन हुआ. गोदाम का विधिवत उदघाटन प्रखंड सहायक गोदाम प्रबंधक राकेश कुमार एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धनुषधर झा द्वारा फीता काट कर किया गया. गोदाम उदघाटन के मौके पर प्रथम दिन प्रखंड के चार जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं के बीच खाद्य सुरक्षा एवं अंत्योदय योजना के अंतर्गत डोर स्टेप डिलेवरी के संवेदक के माध्यम से विक्रेताओं के गोदाम पर खाद्यान्न पहुंचाया गया. उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए एमओ ने कहा कि धोरैया में गोदाम के खुल जाने से अब यहां के उपभोक्ताओं के बीच नियमित खाद्यान्न की आपूर्ति हो सकेगी. गौरतलब हो कि इससे पहले गोदाम के अभाव में रजौन गोदाम से धोरैया के डीलरों को खाद्यान्न मुहैया कराया जाता था. रजौन गोदाम पर दो प्रखंडों का भार होने के कारण नियमित खाद्यान्न की आपूर्ति भी नहीं हो पाती थी. उदघाटन के मौके पर रजौन के सहायक गोदाम प्रबंधक विनीत कुमार, प्रखंड के प्रधान सहायक दिलीप झा, जनवितरण प्रणाली विक्रे ता राजेश सिंह, नागेश्वर सिंह, मुनीलाल यादव, महेन्द्र यादव, मंदारेश्वर यादव, हृषिकेश तिवारी, समाजसेवी संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन