धान की कीमत अब किसान के खाते में दिया जायेगा

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय सभागार में पैक्स अध्यक्षों की बैठक में लिया गया निर्णयफोटो 20 बांका : 3 बैठक में उपस्थित पदाधिकारी प्रतिनिधि, बांकाजिले के विभिन्न प्रखंडों के पैक्स अध्यक्षों की बैठक शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता डीडीसी प्रदीप कुमार ने की. सभी पैक्स अध्यक्षों से परिचय प्राप्त कर धान अधिप्राप्ति के […]

विज्ञापन

समाहरणालय सभागार में पैक्स अध्यक्षों की बैठक में लिया गया निर्णयफोटो 20 बांका : 3 बैठक में उपस्थित पदाधिकारी प्रतिनिधि, बांकाजिले के विभिन्न प्रखंडों के पैक्स अध्यक्षों की बैठक शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता डीडीसी प्रदीप कुमार ने की. सभी पैक्स अध्यक्षों से परिचय प्राप्त कर धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस बार जिले को धान अधिप्राप्ति का जो लक्ष्य दिया गया है वह पिछले वर्ष से अधिक है इसे हर हाल में पूरा करना है. किसानों से धान प्राप्ति के बाद किसी भी पैक्स अध्यक्षों को कीमत चुकाने के लिए चेक काटने को नहीं कहा. किसानों को चेक काट कर दे दिये जाने के बाद राशि की प्राप्ति नहीं होने से बैंकों का चक्कर लगाना पड़ता है. इस कारण किसान पैक्स में अपना धान नहीं बेच कर छोटे बड़े व्यापारी के पास दे देते है. इन्हीं कारणों से लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो पाती है. किसानों को धान की कीमत सीधे उनके बैंक खाते में नेट के माध्यम से दिया जायेगा. धान अधिप्राप्ति में बोरा किसानों द्वारा दिया जायेगा इसके लिए प्रति बोरा दस रुपये की दर कीमत किसानों को अलग से दी जायेगी. इस आदेश के जारी होने पर उपस्थित पैक्स अध्यक्षों ने विरोध जताते हुए कहा बैंक प्रबंधक की मनमानी के कारण किसानों को चेक का भुगतान नहीं किया गया. इस मौके पर डीसीओ, एसएफसी प्रबंधक जितेंद्र सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के पैक्स अध्यक्ष व वीसीओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन