बांका : बराती से भरी बोलेरो और ट्रक में टक्कर, नौ बराती घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2019 11:16 AM
कटोरिया / बांका : जिले के कटोरिया-बेलहर मुख्य सड़क मार्ग पर सुईया थाने के गडुआ जंगल में बुधवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे एक बरातियों से भरी बोलेरो की ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. हादसे में बोलेरो पर सवार नौ बराती गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इनमें तीन की हालत नाजुक […]
कटोरिया / बांका : जिले के कटोरिया-बेलहर मुख्य सड़क मार्ग पर सुईया थाने के गडुआ जंगल में बुधवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे एक बरातियों से भरी बोलेरो की ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. हादसे में बोलेरो पर सवार नौ बराती गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. ग्रामीणों और सूझ्या पुलिस के सहयोग से सभी घायल बरातियों को कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया.
ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गये. बोलेरो पर सवार सभी बराती कटोरिया थाना क्षेत्र की देवासी पंचायत अंतर्गत भलुआ गांव के रहनेवाले हैं, जो बेलहर थाना क्षेत्र के बारा गांव में आयोजित शादी समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे. गडुआ जंगल में सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में सामने से टक्कर मार दी. हादसे के दौरान बोलेरो पर अधिकतर बराती नींद में थे. बोलेरो चालक एवं दो बरातियों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है. बोलेरो पर कुल बारह लोग सवार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










