वृद्ध को कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से हमला कर किया घायल
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 01 Jun 2026 5:47 PM
विज्ञापन
कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जमदाहा ओपी अंतर्गत जमुआ गांव में मामूली विवाद में ही 65 वर्षीय वृद्ध को कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
विज्ञापन
जख्मी वृद्ध को बांका से मायागंज अस्पताल किया गया रेफर
कटोरिया. कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जमदाहा ओपी अंतर्गत जमुआ गांव में मामूली विवाद में ही 65 वर्षीय वृद्ध को कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. मारपीट कांड में जमुआ गांव निवासी स्व हरि यादव के जख्मी पुत्र कुलदीप यादव (65 वर्ष) को परिजनों के सहयोग से कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया. बांका से भी उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, पड़ोसी के कुत्ता को पत्थर से मारकर भगाने को लेकर हुए विवाद में ही कुलदीप यादव को मारपीट कर जख्मी कर दिया. गांव के ही किरानी यादव, अनिता देवी, अजीत कुमार आदि पर मारपीट का आरोप लगाया गया है. जमदाहा ओपी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










