पंजवारा रेलवे हॉल्ट अंडरपास में कोयला लदी बाइक दुर्घटनाग्रस्त, करीब एक लगा किलोमीटर लंबा जाम

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 01 Jun 2026 4:28 PM

विज्ञापन

Banka News : रेलवे अंडरपास की जर्जर सड़क ने एक बार फिर बड़ा संकट खड़ा कर दिया. कोयला लदी बाइक के फिसलकर गिरते ही पूरे मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया.

विज्ञापन

बाराहाट (बांका) से अजय कुमार झा कि रिपोर्ट

Banka News : पंजवारा रेलवे हॉल्ट के पास सोमवार को उस समय स्थिति बिगड़ गई जब अंडरपास में एक कोयला लदी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद बाराहाट-पंजवारा मुख्य मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

अंडरपास में फिसलकर गिरी बाइक, कोयला सड़क पर बिखरा

स्थानीय जानकारी के अनुसार, कोयला लदी मोटरसाइकिल जैसे ही रेलवे हॉल्ट के पास बने अंडरपास से गुजर रही थी, सड़क की खराब हालत के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. गिरते ही बाइक पर लदा कोयला सड़क पर फैल गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

जाम में दो घंटे तक फंसे रहे वाहन

हादसे के बाद अंडरपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. धीरे-धीरे यह जाम करीब एक किलोमीटर तक फैल गया. यात्रियों और वाहन चालकों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी.सूचना मिलते ही बाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस ने एक तरफ से वाहनों को निकालकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया.

दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुआ यातायात

लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त बाइक को हटाया गया और सड़क पर फैला कोयला साफ किया गया. इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ और जाम समाप्त हुआ.

स्थानीय लोगों का आरोप, बदहाल सड़क बनी समस्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि पंजवारा रेलवे अंडरपास बनने के बाद से ही इसकी सड़क कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिरते हैं.ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो रेलवे प्रशासन और न ही स्थानीय प्रशासन ने सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम उठाया है.

स्थायी समाधान की मांग तेज

लोगों ने मांग की है कि अंडरपास की जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यहां और बड़े हादसे हो सकते हैं.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन