मतदान केंद्रों पर ससमय मूलभूत सुविधा बहाल करने का निर्देश

Updated at : 06 Mar 2019 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर ससमय मूलभूत सुविधा बहाल करने का निर्देश

बांका : लोकसभा चुनाव के पूर्व जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर डीडीसी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने मंगलवार को अपने कार्यालय वेश्म में अधिकारियों के साथ एक बैठक की. मौके पर डीडीसी ने चुनाव के पूर्व हरहाल में सभी मतदान केंद्रों पर बिजली कनेक्शन कराने, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, […]

विज्ञापन
बांका : लोकसभा चुनाव के पूर्व जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर डीडीसी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने मंगलवार को अपने कार्यालय वेश्म में अधिकारियों के साथ एक बैठक की.
मौके पर डीडीसी ने चुनाव के पूर्व हरहाल में सभी मतदान केंद्रों पर बिजली कनेक्शन कराने, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, जिन मतदान केंद्रों पर रैंप उपलब्ध नहीं है वहां हैंड रैलींग सहित रैंप बनवाने व जर्जर शौचालय की मरम्मती कार्य आदि को पूरा करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया.
डीपीआरओ को एएमएफ सुविधा विहीन पंचायत भवन जो मतदान केंद्र के लिए चिन्हित किया है वैसे केंद्रों की समीक्षा कर वहां पर सारी मूलभूत सुविधाएं ससमय बहाल कराने की बात कहीं.
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, पीएचईडी कार्यपालक पदाधिकारी डेविड चतुर्वेदी, डीईओ अहसन, विद्युत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन