Banka, भगवान शनिदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भव्य भंडारा का भी आयोजन
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

शनिदेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं की हर मुरादें पूरी होती हैं. शाम में शहरवासी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ-साथ भंडारा का प्रसाद ग्रहण करेंगे. शनिदेव का प्रसाद का भी यहां विशेष महत्व है.
विज्ञापन
बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट :
शहर के विजयनगर स्थित शनिदेव मंदिर सहित जिले भर के अन्य मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना हुई. मंदिर का पट सुबह 05 बजे ही खुल गया. शाम में महाआरती के बाद भव्य भंडारा का आयोजन होगा. मान्यता है कि शनिदेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं की हर मुरादें पूरी होती हैं. शाम में शहरवासी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ-साथ भंडारा का प्रसाद ग्रहण करेंगे. शनिदेव का प्रसाद का भी यहां विशेष महत्व है. मंदिर के व्यवस्थापक ने बताया है कि भगवान शनिदेव मंदिर में पूरी नेम निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना की जाती है. मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कमिटी के द्वारा व्यापक इंतजाम किए गये है.शनिदेव की पूजा विधि :
भगवान शनिदेव को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है. भगवान शनिदेव की सच्चे मन से पूजा करने पर कुंडली के शनि दोष, साढ़ेसाती ढैय्या के बूरे प्रभावों से मुक्ति मिलती है. शनिदेव की पूजा अक्सर घर के बाहर मंदिर या पीपल पेड़ के पास की जाती है. जहां श्रद्धालु काले तिल, सरसों का तेल, काले उड़द, नीले फूल व काला वस्त्र अर्पित कर पूजा अर्चना करते है. साथ ही शनि चलीसा का पाठ एवं सरासों तेल व कपूर के दीपक से आरती पूजा करते है.आज का दर्शन :
शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी, भयहरण स्थान एवं बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर सुबह व शाम में विशेष पूजा अर्चना के साथ संध्या महाआरती का आयोजन होगा. साथ ही विजयनगर स्थित शनि मंदिर में संध्या के समय महाआरती के बाद भंडारा का आयोजन होगा. मंदिर के पुजारी ने बताया है कि यहां दिनों भर पूजा अर्चना के लिए मंदिर का पट खुला रहा. शहर के अन्य मंदिरों का पट श्रद्धालुओं के लिए सुबह 05 बजे ही खुल जायेगी. वहीं मंदार मधुसुदन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा अर्चना होगी. सुबह 7:30 बजे पूजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा के द्वारा भगवान का पंचामृत से स्नान कराया गया. दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया गया. शाम 6.30 बजे भव्य आरती का आयोजन होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










