Banka, मद्य निषेध थाना कटोरिया में शेड व चहारदिवारी का अभाव
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 30 May 2026 9:15 AM
विज्ञापन
प्रखंड कॉलोनी में रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित पंचायत सरकार भवन में लगभग छह महीनों से मद्य निषेध थाना कटोरिया का संचालन हो रहा है. लेकिन यहां शेड के अभाव में अवैध शराब तस्करी के आरोप में जब्त दुपहिया, तिपहिया व चार पहिया वाहनों को खुले आसमान के नीचे रखा जा रहा है. धूप व बारिश के कारण जब्त वाहन खराब भी हो रहे हैं. चहारदिवारी के अभाव में वाहन भी असुरक्षित हैं.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
जिले के कटोरिया में अनुमंडल स्तरीय मद्य निषेध थाना बनाये जाने से जहां एक ओर बिहार में लागू पूर्ण शराब बंदी के विरूद्ध सघन अभियान चलाने में विभाग को काफी सुविधा मिली है, कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल हुई हैं वहीं अवैध शराब की तस्करी के आरोप में जब्त किए गए वाहनों को खुले आसमान के नीचे रखा जाना बड़ी समस्या बन गई है. यहां शेड या कवर्ड पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से जब्त दर्जनों वाहनों को धूप व बारिश में रखे जाते हैं. चहारदिवारी के अभाव में वाहन भी असुरक्षित हैं. जब्त वाहनों में दुपहिया, तिपहिया, चार पहिया के अलावा बड़े वाहन भी शामिल हैं.करीब छह महीना पहले खुला है मद्य निषेध थाना
कटोरिया में मद्य निषेध थाना को वर्ष 2023 में ही मंजूरी मिली है. लेकिन भवन के अभाव में इसका संचालन बांका जिला मुख्यालय से ही हो रहा था. दिसंबर 2025 में कटोरिया स्थित प्रखंड कॉलोनी में बने पंचायत सरकार भवन को मद्य निषेध थाना कटोरिया को आवंटित किया गया. मात्र छह महीनों में ही यहां पदस्थापित पदाधिकारियों ने सघन वाहन चेकिंग व छापेमारी अभियान चलाकर लगातार उपलब्धियां हासिल की हैं.तीन महीनों बाद होती है निलामी की प्रक्रिया
अवैध शराब तस्करी के आरोप में जब्त वाहनों के दावेदार सामने नहीं आने, जुर्माना की राशि जमा नहीं कर पाने या चोरी की गाड़ी रहने की स्थिति में तीन महीनों बाद विभाग द्वारा नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाती है.थाना तक जर्जर है पहुंच पथ
कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग से एसएफसी गोदाम के निकट से मद्य निषेध थाना तक जाने का रास्ता भी काफी जर्जर है. समूचे रास्ते में छोटे-बड़े गड्ढे बने हुए हैं. जहां मामूली बारिश में ही जलजमाव व कीचड़ हो जाने से विभागीय अधिकारियों व कर्मियों के साथ-साथ विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को भी आवागमन में काफी परेशानी होती है.साढ़े चार करोड़ की लागत से बनेगा नया भवन
अनुमंडल स्तरीय मद्य निषेध थाना कटोरिया का नया भवन लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से बनेगा. कटोरिया के राजबाड़ा में लगभग दो एकड़ चिंहित जमीन पर नया थाना भवन निर्माण को स्वीकृति मिली है. नया भवन निर्माण होने से पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के लिए सभी सुविधाओं से लैश कार्यालय व क्वार्टर की सुदृढ़ व्यवस्था होगी. जब्त वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए शेड का भी निर्माण होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










