Banka, रात के अंधेरे में सूना घर बना चोरों का निशाना, नकदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ.
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

चोरी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है.
विज्ञापन
बौसी, (बांका )से संजीव पाठक की रिपोर्ट :
बौंसी थाना क्षेत्र के दलिया वार्ड संख्या-19 में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. चोरों ने देर रात एक घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, नकद, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है. दलिया वार्ड संख्या-19 निवासी बलराम शर्मा के घर में यह वारदात हुई. रात में परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे. रात के लगभग दो बजे बलराम शर्मा की अचानक नींद खुली. घर के एक हिस्से में सामान बिखरा देखकर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई.जब उन्होंने अन्य कमरों की जांच की तो पाया कि गोदरेज अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखा सामान गायब था.अलमीरा में रखे सोने, चांदी के जेवर व नकद गायब
पीड़ित ने बताया कि अलमीरा में रखे करीब एक भर सोने के आभूषण, सात भर चांदी के जेवर, 7,500 रुपये नकद, कांसे के बर्तन तथा परिवार के कई मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं. चोरी हुए मोबाइल फोन में अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड भी लगे हुए थे.घटना के बाद परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई.बलराम शर्मा ने बौंसी थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर में प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गए.पुलिस ने शुरू की जांच
उधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है. बौंसी थाना कांड संख्या 132/26 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










