-खावा गांव से गायब महिला को पुलिस ने किया बरामद

Updated:
विज्ञापन
-खावा गांव से गायब महिला को पुलिस ने किया बरामद

-खावा गांव से गायब महिला को पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन

(बांका) से चंदन कुमार की रिपोर्ट

जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा गांव से गत दिनों गायब हुई एक महिला को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी मुन्ना यादव उर्फ सौरभ कुमार एवं पत्नी कंचन देवी के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हुई. गत दिनों मामले को शांत कराकर दोनों पति-पत्नी को घर भेज दिया गया था. इसी बीच खावा गांव से कंचन देवी आचानक गायब हो गयी थी. जिसके बाद कंचन देवी के मायके से पिता महेंद्र कुमार यादव ने ओढ़नी डैम थाना पहुंचकर पुत्री को गायब करने का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुराल वालों के विरुद्ध ओढ़नी डैम थाना में मामला दर्ज करायी थी.

महिला के पिता ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी

प्राथमिकी के बाद से पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लगातार छापेमारी कर रही थी. जिसमें शुक्रवार को उक्त महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया. इस संबंध में ओढ़नी डैम थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गायब महिला को बरामद कर लिया गया है. जिसे आज बयान के लिए न्यायालय में पेश किया जायेगा. इसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी. पुलिस ने बताया महिला का कोर्ट में बयान कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन