कैमूर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान

घटना के बाद पुलिस जान में जुटी
kaimur Accident News: कैमूर जिले के मोहनिया में डीएफसीसी रेल लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई. शव की पहचान आधार कार्ड और मोबाइल में मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई.
kaimur Accident News:(विनोद) कैमूर जिले के मोहनिया शहर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया. ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. घटना भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर पूरब संजीवनी हॉस्पिटल के पीछे डीएफसीसी रेल लाइन के समीप की है. मृतक की पहचान मोहनिया निवासी रविंद्र बिंद (45 वर्ष), पिता राधा बिंद के रूप में की गई है. प्रारंभिक जांच के दौरान युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई.
मोबाइल और दस्तावेज से हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतक के पास मिले मोबाइल फोन की जांच के दौरान उसमें रखे एक कपड़े के बिल पर दर्ज पते के आधार पर परिजनों तक सूचना पहुंचाई गई, जिसके बाद शव की पहचान की पुष्टि हो सकी.
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की है.
जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है कि यह दुर्घटना है या किसी अन्य कारण से युवक ट्रेन की चपेट में आया. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read:सासाराम में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार हाइवा डिवाइडर से टकराया, बाल-बाल बचे लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










