20 मई को नहीं मिलेगी दवाएं, बंद रहेंगे सभी मेडिकल स्टोर
Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 09 May 2026 5:46 PM
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रेगिस्ट्स के आह्वान
मदनपुर. ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रेगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई यानी बुधवार को मदनपुर समेत जिले के सभी दवा प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. इसे लेकर मदनपुर में औरंगाबाद जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा ज्ञानदत पांडेय की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में मदनपुर सहित जिले में सभी दवा दुकान को बंद रखने का निर्णय लिया है. संगठन के सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री, बड़े कॉरपोरेट घरानों को भारी छूट देकर बाजार प्रभावित करने तथा नकली दवाइयां के बढ़ते खतरे के विरोध में यह एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से दावों की बिक्री जन स्वास्थ्य और मरीजों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है. फर्जी चिकित्सकीय पर्चियो के आधार पर दावओं की बिक्री से दुरुपयोग की आशंका बढ़ रही है. ऐसे में अवैध ई-फार्मेसी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की आवश्यकता है. संगठन का कहना है की बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा मनमाने तरीके से भारी छूट दिए जाने से छोटे और मध्यम स्तर के दवा व्यवसायियों के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो गया है. इससे जिले भर में इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका है. उन्होंने बताया कि संगठन ने केंद्र सरकार से अधिसूचना जीएसआर 220 (ई) एवं जीएसआर 817( ई) को तत्काल वापस लेने तथा अवैध ऑनलाइन दवा कारोबार के खिलाफ कड़े कानून लागू करने की मांग की है. अन्होंने जिले समेत सभी प्रखंड के सभी दवा व्यवसायियों से 20 मई के बंद को सफल बनाने की अपील की है. बैठक में सभी दवा व्यवसायी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










