भरत तिवारी के पिता की हालत गंभीर, बोले- दोषियों को सजा मिले, महापंचायत में जुटी हजारों की भीड़

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

भरत तिवारी के पिता और गांव में जुटी लोगों की भीड़ की तस्वीर

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी गांव में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. इस बीच भरत तिवारी के पिता की तबीयत खराब हो गई है. लेकिन इस दौरान उन्होंने न्याय की भी मांग की.

विज्ञापन

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में बुधवार को महापंचायत का आयोजन किया गया है. इसे लेकर बिहार के अलग-अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोगों की भारी भीड़ जुट गई है. इस बीच भरत तिवारी के पिता काशी नाथ तिवारी की हालत गंभीर हो गई है. गंभीर हालत में ही उन्होंने न्याय की मांग की.

दोषियों को सजा दिलाने की मांग की

भरत के पिता काशी नाथ तिवारी ने कैमरे पर कहा कि हमें न्याय चाहिए. इसके साथ ही जो दोषी हैं, उन सबको सजा मिलनी चाहिए. भरत के परिजन शुरू से ही मामले में इंसाफ मांग रहे हैं. इसके साथ ही उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों को सिर्फ सस्पेंड करने से कुछ नहीं होगा. उनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए और सख्त से सख्त सजा भी मिलनी चाहिए.

महापंचायत को लेकर जुटी हजारों की भीड़

भोजपुर के बिलौटी गांव में आज महापंचायत को लेकर हजारों लोगों की भारी भीड़ जुट गई है. गांव से लेकर हाईवे तक भरत तिवारी के पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टरों में उन्हें शहीद बताते हुए न्याय की मांग की गई है. आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है. दोपहर तक करीब एक हजार से ज्यादा गाड़ियां पहुंच चुकी हैं.

हाथों में झंडा और नारे लगाते दिखे लोग

महापंचायत से पहले कई समर्थक तिरंगा लेकर भरत तिवारी के घर पहुंचे. इस दौरान भरत तिवारी अमर रहे के नारे लगाए गए. कुछ लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की. गांव में माहौल पूरी तरह आंदोलनकारी नजर आया. अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोग भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग करते दिखे.

Also Read: दानापुर और पुणे के बीच इस दिन से रेगुलर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए टाइम टेबल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन